जरुरी जानकारी | दरभांगा हवाईअड्डे से उड़ान नवंबर के पहले सप्ताह से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि दरभंगा हवाईअड्डे से उड़ानें आगामी छठ—पूजा से पहले नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगी।

नयी दिल्ली, 12 सितंबर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि दरभंगा हवाईअड्डे से उड़ानें आगामी छठ—पूजा से पहले नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि वहां निर्माण—कार्य पूरा होने को है।

यह भी पढ़े | Himani Shivpuri Tests Positive For COVID-19: एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी हुई कोरोना संक्रमित.

मंत्री ने बिहार के दरभंगा जिले और झरखंड के देवघर जिलों में बनाए जा रहे हवाईअड्डों के कार्य में प्रगति की समीक्षा के बाद यह बात कही।

नागर विमानन मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में पुरी के हवाले से कहा गया है, 'दरभंगा से दिल्ली ,मुंबई और बेंगलूरु के लिए उड़ानों की बुकिंग सितंबर महीने के अंत तक शुरू कर दी जाएगी।'

यह भी पढ़े | Pradhan Mantri Gramin Awaas Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया आव्हान, कहा- जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं.

उन्होंने कहा ​कि दरभंगा हवाईअड्डे का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। वहां से उड़ान छठ—पूजा से पहले नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू कर दी जाएगी। वहां आगमन एवं प्रस्थान कक्ष, जांच—केंद्र, कन्वेयर पट्टी और अन्य प्रकार की सुविधाएं तैयार हैं। बाकी काम अक्टू​बर में पूरा हो जाएगा।

पुरी ने बताया कि देवघर हवाईअड्डे का काफी काम हो चुका है। बाकी काम भी समय से पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह हवाईअड्डा भी 'बहुत जल्दी चालू कर दिया जाएगा।'

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\