देश की खबरें | छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पांच युवक गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सहारनपुर जिले में गंगोह थाना क्षेत्र के एक गांव में 11वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ पांच युवकों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। सभी आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
सहारनपुर (उप्र), 12 सितंबर सहारनपुर जिले में गंगोह थाना क्षेत्र के एक गांव में 11वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ पांच युवकों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। सभी आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक सागर जैन ने मंगलवार को बताया, “ सोमवार को 16 वर्षीय लड़की अपने स्कूल से लौट रही थी। रास्ते में उसके परिचित दो युवक उसे मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देने के बहाने एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां उन्होंने और तीन अन्य लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।”
उन्होंने बताया कि बाद में आरोपी उसे मोटरसाइकिल से शिवचौक के पास ले गए और वहां फेंक दिया।
जैन ने बताया कि बलात्कार पीड़िता बमुश्किल पुलिस चौकी पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। बाद में उसके परिवार के सदस्य भी वहां पहुंचे।
उन्होंने बताया, ‘पांच युवकों अंकुर, अमन, शावेज, सादिक और सरवेज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की बलात्कार की धारा तथा पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। सभी को आज गिरफ्तार कर लिया गया।”
जैन ने बताया कि लड़की को मेरठ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2023 09:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

