देश की खबरें | पालघर में भूकम्प के पांच झटके महसूस किए गए, जानमाल का कोई नुकसान नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में सोमवार को भूकम्प के हल्के से मध्यम दर्जे के पांच झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पालघर (महाराष्ट्र), नौ नवम्बर महाराष्ट्र के पालघर जिले में सोमवार को भूकम्प के हल्के से मध्यम दर्जे के पांच झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि भूकम्प से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
पालघर जिला आपदा नियंत्रण प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने कहा कि सुबह पांच बजकर 31 मिनट पर भूकम्प का पहला झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 3.4 थी जबकि दिन का पांचवां और आखिरी झटका रात नौ बजकर 19 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 3.4 रही।
उन्होंने बताया कि भूकम्प का दूसरा झटका शाम 4:17 बजे आया जिसकी तीव्रता 3.4 थी।
इसके अलावा, राष्ट्रीय भूकम्प विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने दिन के दौरान भूकम्प के दो हल्के झटके दर्ज किए जोकि 1:43 बजे और 2:40 बजे दर्ज किए गए। इनकी तीव्रता क्रमश: 2.4 और 2.8 दर्ज की गई।
कदम ने कहा कि इनका केंद्र जिले की तलासरी तालुका में था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)