Migrant Boat Accident: यूनान में नौका डूबने से पांच शरणार्थियों की मौत, कई लापता
तट रक्षक बल ने बताया कि चार खोज एवं बचाव अभियानों में 200 से अधिक लोगों को बचाया गया. तट रक्षक बल के अनुसार चार अभियान शुक्रवार देर रात शुरू हुए जिसमें से एक अब भी जारी है.
तट रक्षक बल ने बताया कि चार खोज एवं बचाव अभियानों में 200 से अधिक लोगों को बचाया गया. तट रक्षक बल के अनुसार चार अभियान शुक्रवार देर रात शुरू हुए जिसमें से एक अब भी जारी है. क्रेते के दक्षिण में गावडोस द्वीप के पास नौका डूबने की अलग-अलग घटनाओं के बारे में सूचना मिलने के बाद तीन अभियान शुरू किए गए जिनमें से एक अब भी जारी है और चौथा अभियान दक्षिणी पेलोपोनिज क्षेत्र में शुरू किया गया.
तट रक्षक बल ने बताया कि तलाश अभियान में 39 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें क्रेते ले जाया गया. इस दौरान जलक्षेत्र से पांच शव बरामद किए गए. सुरक्षित बचाए गए लोगों ने बताया कि उनकी नौका में बड़ी संख्या में लोग सवार थे. यह भी पढ़ें : Syria Civil War: सीरिया से लौटे भारतीयों ने सुनाई दास्तान, ‘दहशत का था माहौल, सड़कों पर थे असामाजिक तत्व’; Watch Video
तट रक्षक बल ने बताया कि कुल नौ जहाज शनिवार को भी बचाव कार्य में लगे हुए हैं साथ ही दो हेलीकॉप्टर की भी बचाव कार्य में मदद ली जा रही है. गावडोस के तट पर अन्य दो अभियानों में क्रमशः 47 और 89 लोगों को बचाया गया. ये अभियान पूरे हो चुके हैं. वहीं पेलोपोनिज से 28 शरणार्थियों को बचाया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2024 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

