देश की खबरें | तस्करों के साथ सांठगांठ रखने को लेकर असम में पांच पुलिस कर्मी निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम पुलिस के पांच कर्मियों को राज्य के कछार जिले में सुपारी तस्करों से कथित सांठगांठ रखने को लेकर निलंबित कर दिया गया है।

सिलचर (असम), 11 दिसंबर असम पुलिस के पांच कर्मियों को राज्य के कछार जिले में सुपारी तस्करों से कथित सांठगांठ रखने को लेकर निलंबित कर दिया गया है।

कछार के पुलिस अधीक्षक नुमल महत्ता ने जिले से होते हुए तस्करी की सुपारी किए जाने पर पांच कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।

जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस कर्मी असम-मेघालय अंतरराज्यीय सीमा पर गुमराह पुलिस जांच केंद्र के तहत आने वाले डिगोरखल जांच चौकी पर तैनात थे।

उन्होंने बताया कि सुपारी लदे एक ट्रक को इन पुलिस कर्मियों की सांठगांठ से ‘टोल गेट’ से होकर जाने की अनुमति दी गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह ट्रक दो कथित तस्करों से संबद्ध था। वाहन के वहां से निकलने के बाद गुमराह पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी ने उसका पीछा किया और मेघालय सीमा के पास उसे रोक लिया।’’

पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया, जिसने उसे तस्करों तक पहुंचाने में सहायता की। दोनों तस्करों को शनिवार रात गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘पुलिस कर्मियों के पास से 1.48 लाख रुपये जब्त किये गए। जांच में खुलासा हुआ कि यह रकम उन्हें रिश्वत के रूप में मिली थी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India T20I Stats At Narendra Modi Stadium: अहमदाबाद में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के आकंड़ों पर एक नजर

How To Book India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Ticket: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच का टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें? जानें प्राइस और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंट्री डिटेल

Cannibalism Horror: एमपी के उज्जैन में शख्स ने 16 साल के लड़के की हथौड़े से ली जान, उसका मांस खाया और खून पिया, आरोपी गिरफ्तार

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच फाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\