एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नाबालिग लड़की से पांच लोगों ने किया दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, एक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में पांच लोगों द्वारा एक नाबालिग लड़की से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार कर घटना का वीडियो बनाये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | नाबालिग लड़की से पांच लोगों ने किया दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, एक गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सीतापुर, 14 सितम्बर उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में पांच लोगों द्वारा एक नाबालिग लड़की से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार कर घटना का वीडियो बनाये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सोशल मीडिया पर रविवार को घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया। यह घटना सात सितम्बर को जिले के इमलिया सुल्तानपुर में घटित हुई है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़े | Sushant Singh Rajput Death Case: सातों ड्रग्स आरोपियों को NCB की न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में दर्ज मुकदमे के मुताबिक 15 वर्षीय पीड़ित लड़की का आरोप है कि वह गत सात सितम्बर को बाजार से वापस घर जा रही थी, तभी रास्ते में शीबू और नाजिम नामक युवकों ने उसे जबरन खेत में घसीट लिया। वहां उनके तीन और साथी मौजूद थे और सभी ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

लड़की का कहना है कि आरोपियों ने उसके साथ हुई इस वहशियाना वारदात का वीडियो भी बना लिया और किसी को कुछ बताने पर हत्या की धमकी दी।

यह भी पढ़े | Harivansh Narayan Singh Elected Rajya Sabha Deputy Chairman: राज्यसभा के उपसभापति के लिए दूसरी बार चुने गए हरिवंश नारायण सिंह, पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने दी बधाई.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में एक आरोपी शीबू को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा बाकी की तलाश की जा रही है।

इस बीच, सीतापुर के पुलिस अधीक्षक आर.पी. सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक राजीव दीक्षित ने लड़की के गांव का दौरा किया। गांव में एहतियातन बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

सं सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2020 06:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).