देश

Sushant Singh Rajput Death Case: सातों ड्रग्स आरोपियों को NCB की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत और ड्रग मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने जांच के तहत सात ड्रग पेडलर्स/ डीलरों को सोमवार को एजेंसी या न्यायिक हिरासत में अलग-अलग अवधि के लिए भेजा. ड्रग पेडलर अनुज केशवानी, जिसे एनसीबी ने जल्द ही गिरफ्तार किया था, उसे 23 सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Sushant Singh Rajput Death Case: सातों ड्रग्स आरोपियों को NCB की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो,(Photo Credits: IANS)

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत और ड्रग मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने जांच के तहत सात ड्रग पेडलर्स/ डीलरों को सोमवार को एजेंसी की न्यायिक हिरासत में अलग-अलग अवधि के लिए भेजा. ड्रग पेडलर अनुज केशवानी, जिसे एनसीबी ने जल्द ही गिरफ्तार किया था, उसे 23 सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

जबकि पिछले कुछ दिनों पहले गिरफ्तार किए गए करमजीत सिंह आनंद, ड्वेन फर्नांडिस और अंकुश अनेजा, सभी को 16 सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया था. तीन अन्य संचित पटेल, संदीप गुप्ता और आफताब फतेह अंसारी को भी इसी दौरान गिरफ्तार किया गया है उन्हें 23 सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. सभी आरोपियों को आज दोपहर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुंबई की अदालत में पेश किया गया. केशवानी को एक अन्य ड्रग्स पैडलर कैजान अब्राहिम के खुलासे पर तब गिरफ्तार किया गया जब उसने एनसीबी को बताया था कि उसने केशवानी से अन्य ग्राहकों को आपूर्ति के लिए ड्रग्स की खरीद की.

केशवानी और अन्य लोगों द्वारा किए गए आगे के खुलासे के बाद, एनसीबी ने शहर में ड्रग-डीलरों और पेड्लर्स पर झपट्टा मारा और अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. अभी हाल ही में आनंद (Anand), फर्नांडिस (Fernandes), अनरेजा पटेल (Anreja, Patel), गुप्ता (Gupta) और अंसारी (Ansari) को मुंबई से और क्रिस कोस्टा को गोवा से गिरफ्तार किया गया था.

बता दें कि NCB ने इस मामले में पहले सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और भाई शोविक, सुशांत के घर के मैनेजर सैमुअल मिरांडा, कर्मचारी दीपेश सावंत और ड्रग पेडर्स अब्दुल बासित और जैद विलात्रा को गिरफ्तार किया है. बता दें कि सुशांत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर पर मृत पाए गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2020 06:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).