एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बम विस्फोट में पांच लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बृहस्पतिवार को हुए बम विस्फोट में कम से कम पांच लोग मारे गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विदेश की खबरें | पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बम विस्फोट में पांच लोगों की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, 14 नवंबर पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बृहस्पतिवार को हुए बम विस्फोट में कम से कम पांच लोग मारे गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान जिले के टप्पी दावर इलाके में हुआ, जिसमें कई अन्य लोग घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि घायलों और शवों को जिला अस्पताल ले जाया गया है।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बल और पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंच गए और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर ने विस्फोट की निंदा की और अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा देखभाल प्रदान करने का निर्देश दिया।

गंदापुर ने विस्फोट के अन्य मामलों के बारे में भी संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2024 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).