एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नोएडा में विभिन्न जगहों पर पांच लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में पुलिस को एक व्यक्ति का शव मिला है।

देश की खबरें | नोएडा में विभिन्न जगहों पर पांच लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत

नोएडा(उप्र),10 जुलाई नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में पुलिस को एक व्यक्ति का शव मिला है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में पुलिस को एक व्यक्ति का शव मिला है, व्यक्ति की उम्र 55वर्ष के करीब है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

थाना सूरजपुर क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि थाना फेस- 3 क्षेत्र में रहने वाले 42 वर्षीय दीपक कुमार की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रवक्ता ने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना दादरी क्षेत्र के चिटैहरा गांव के पास नहर में एक महिला का शव पुलिस को मिला है। दादरी थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि बीती रात थाना दादरी पुलिस को सूचना मिली कि चिटैहरा गांव के पास गंग नहर में एक शव दिखाईं दे रहा है।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों की सहायता से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2021 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).