एजेंसी न्यूज

Buldhana Road Accident: महाराष्ट्र के बुलढाणा में बस और कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में बुधवार सुबह एक बस और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Buldhana Road Accident: महाराष्ट्र के बुलढाणा में बस और कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत

बुलढाणा (महाराष्ट्र), 2 अप्रैल : महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में बुधवार सुबह एक बस और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खामगाव-शेगाव राजमार्ग पर महाराष्ट्र राजकीय परिवहन निगम की एक बस, एक एसयूवी से टकरा गई. उन्होंने बताया कि इसके तुरंत बाद एक निजी बस ने दोनों वाहनों को टक्कर मार दी. यह भी पढ़ें : गुजरात हादसे में जान गंवाने वाले मध्य प्रदेश के लोगों के परिजनों से साथ सरकार: सीएम मोहन यादव

अधिकारी ने बताया कि निजी बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है और उसमें फंसे चालक को निकालने के प्रयास जारी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2025 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).