एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में पांच लोगों की मौत, अब तक की सबसे कम संख्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. शनिवार से एक दिन पहले 13 लोगों की मौत हुई थी। अप्रैल में वैश्विक महामारी के चरम पर पहुंचने के दौरान, कोरोना वायरस से एक दिन में करीब 800 लोगों की मौत हो रही थी।

विदेश की खबरें | न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में पांच लोगों की मौत, अब तक की सबसे कम संख्या

शनिवार से एक दिन पहले 13 लोगों की मौत हुई थी। अप्रैल में वैश्विक महामारी के चरम पर पहुंचने के दौरान, कोरोना वायरस से एक दिन में करीब 800 लोगों की मौत हो रही थी।

गवर्नर एंड्रियू क्यूमो ने एनबीसी के “मीट द प्रेस’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा, “हम अब ठीक दूसरी तरफ हैं।”

यह भी पढ़े | COVID-19 Symptoms: कोरोना वायरस के तीन नए लक्षणों की हुई पहचान, अमेरिका की सर्वोच्च स्वास्थ्य एजेंसी CDS ने खोजा.

राज्य के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 से हुई मौत के मामले में न्यूयॉर्क अब भी देश में सबसे ऊपर है जहां अब तक कुल 25,000 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। इन आंकड़ों में वे लोग शामिल नहीं हैं जिनके इस बीमारी से मारे जाने की आशंका है।

इस बीच, 900 से कम मरीजों को कोविड-19 के चलते शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जबकि अप्रैल में यह संख्या 18,000 से अधिक थी।

यह भी पढ़े | सेटेलाइट तस्वीर: ईरान में संदिग्ध मिसाइल निर्माण स्थल के निकट हुआ विस्फोट, परमाणु हथियार के लिए किया गया परीक्षण.

गवर्नर ने आगाह किया कि अगर न्यूयॉर्कवासी लापरवाही बरतेंगे और सामाजिक दूरी एवं मास्क पहनने संबंधी नियमों का पालन नहीं करेंगे तो यह संख्या फिर से बढ़ सकती है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2020 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).