एजेंसी न्यूज

IPL Betting: गोवा में आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे पांच लोग गिरफ्तार

क्रिकेट टूर्नामेंट आईपीएल के मैचों पर कथित रूप से सट्टा लगाने के आरोप में गोवा पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि कालांगुते थाना पुलिस ने बुधवार की रात कंडोलिम में बीच पर बनी एक कोठी पर छापा मार कर इन्हें गिरफ्तार किया.

IPL  Betting: गोवा में आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे पांच लोग गिरफ्तार
गिरफ्तार/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

पणजी, एक अक्टूबर. क्रिकेट टूर्नामेंट आईपीएल के मैचों पर कथित रूप से सट्टा लगाने के आरोप में गोवा पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि कालांगुते थाना पुलिस ने बुधवार की रात कंडोलिम में बीच पर बनी एक कोठी पर छापा मार कर इन्हें गिरफ्तार किया.

पुलिस प्र्रवक्ता ने बताया कि पांचों की पहचान राजस्थान निवासियों राजू सिंह (25), मोहित कुमार (21), रवि ममतानी (30), सूरज सोनी (28) और सागर राठौड़ (28) के रूप में हुई है. उन्होंने कहा, ‘‘सभी को आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते रंगे हाथों पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान 95,000 रुपये नकद, नौ मोबाइल फोन, दो लैपटॉप जब्त किए गए.’’ यह भी पढ़ें-KXIP vs MI 13th IPL Match 2020: मैच से पहले यहां पढ़ें किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कैसे रहें हैं आंकड़ें

उन्होंने बताया कि पांचों के खिलाफ गोवा सार्वजनिक जुआ कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2020 06:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).