देश की खबरें | कौशांबी के दो थाना क्षेत्रों में धर्म परिवर्तन कराने के मामलों में पांच लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कौशांबी जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गैर कानूनी ढंग से धर्म परिवर्तन के जरिये हिंदू से ईसाई बनाने के मामलों में पांच आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
कौशांबी (उप्र) 19 जून कौशांबी जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गैर कानूनी ढंग से धर्म परिवर्तन के जरिये हिंदू से ईसाई बनाने के मामलों में पांच आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम दुल्हनियापुर के बाहर बने एक कमरे में प्रेमचंद सरोज (निवासी ग्राम चिल्ला शहबाजी थाना व जनपद कौशांबी) द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों को गुमराह कर और उन्हें प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।
इस संबंध में स्थानीय थाना पर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि इस मामले में सोमवार को थाना कौशांबी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर प्रेमचंद सरोज, तेज बहादुर सिंह, शुक्ल कुमार सरोज और दुर्गा प्रसाद सरोज को ग्राम दुल्हनियापुर से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की निशानदेही पर 872 बाइबल ग्रंथ बरामद किये गये। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बहादुरपुर में भागीरथी सिंह पटेल निवासी बहादुरपुर द्वारा अपने घर पर आसपास के गांवों के भोले-भाले अनुसूचित जाति के लोगों को धर्म परिवर्तन के जरिये हिंदू से ईसाई बनाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चरवा थाना पुलिस द्वारा भागीरथी सिंह पटेल को सोमवार को थाना क्षेत्र के चरवा चौराहे से गिरफ्तार किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2023 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

