एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में कोविड-19 से पांच और की मौत, 222 नये मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को पांच और मौत हो गई, जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालो की संख्या 218 हो गई है।

देश की खबरें | राजस्थान में कोविड-19 से पांच और की मौत, 222 नये मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पार
जियो

जयपुर, पांच जून राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को पांच और मौत हो गई, जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालो की संख्या 218 हो गई है।

इसके साथ ही कोविड-19 के 222 नये मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या दस हजार के पार यानि 10,084 हो गयी। इनमें से 2,507 मरीज उपचाराधीन हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में 1150 नए मरीज पाए गए, 53 की मौत: 5 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को राज्य में अजमेर में दो, जयपुर में एक तथा सवाई माधोपुर में एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। एक बाहरी राज्य के मरीज की भी यहां मौत हुई है। इससे राज्य में मरने वालों की संख्या 218 पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 102 हो गई है जबकि जोधपुर में 20 और कोटा में 17 मरीजों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 10 रोगियों की भी यहां मौत हुई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

यह भी पढ़े | केरल के मल्लपुरम में मेनका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, गर्भवती हथिनी की मौत पर दिया था बयान.

वहीं शुक्रवार रात साढे आठ बजे तक राज्य में संक्रमण के 222 नये मामले सामने आये हैं। इनमें जोधपुर में 51, भरतपुर में 42, पाली में 19, सीकर में 17, जयपुर 16, झालावाड़ में 24, राजसमंद में 12 व सिरोही में 10 व नागौर में नौ नये मामले शामिल हैं।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 उन लोगों के मामले भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2020 09:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).