राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से पांच और लोगों की मौत, 242 नये मामले सामने आये
अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात नौ बजे तक जयपुर में दो, भरतपुर—बीकानेर—कोटा में कोविड-19 के एक-एक मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही, राज्य में अब तक संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 131 हो गयी।
जयपुर, 17 मई राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से पांच और लोगों की रविवार को मौत हो गई। राज्य में इस महामारी से अब तक मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 131 हो गयी है। इस बीच, संक्रमण के 242 नये मामले आने से राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़ कर 5,202 हो गये।
अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात नौ बजे तक जयपुर में दो, भरतपुर—बीकानेर—कोटा में कोविड-19 के एक-एक मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही, राज्य में अब तक संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 131 हो गयी।
उन्होंने बताया कि केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 66 हो गया है, जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 11 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
इस बीच, राज्य में रविवार दोपहर दो बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 242 नये मामले सामने आए। इन 242 नये मामलों में 60 मामले राजधानी जयपुर से हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य में मिले 242 नये मामलों में जयपुर में 60, डूंगरपुर में 18, जोधपुर में 43, उदयपुर में 17,पाली में 14, चूरू में 13, सीकर में 12,राजसमंद—सिरोही में 10—10, कोटा— बीकानेर—भीलवाडा में 5—5, बाडमेर में 4, जालौर में 3,झुंझुनूं—अलवर में दो—दो, अजमेर,दौसा,झालावाड, करौली,प्रतापगढ,सवाईमाधोपुर में एक एक नये मामले शामिल हैं।
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में रखा गया है।
कुंज
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 01:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

