नाबालिग लड़की समेत पांच लापता लोग अपने परिवारों से फिर से मिले: जम्मू कश्मीर पुलिस
जम्मू जिले में एक नाबालिग लड़की समेत पांच लापता लोग अपने परिवारों के साथ फिर से मिले. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.
जम्मू, 12 फरवरी : जम्मू जिले में एक नाबालिग लड़की समेत पांच लापता लोग अपने परिवारों के साथ फिर से मिले. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. नाबालिग लड़की के पिता आफताब लोन ने बृहस्पतिवार को जम्मू पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी बृहस्पतिवार शाम को पीरमिथा इलाके से लापता हो गई थी.
पुलिस ने विशेष दलों का गठन किया और सीसीटीवी फुटेज देखीं तथा शुक्रवार को एक बस अड्डे के पास लड़की का पता लगा लिया. लड़की को बाल कल्याण समिति के समक्ष ले जाया गया और उसकी चिकित्सकीय जांच की गई. इसके बाद उसे उसके परिवार को सौंप दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा दो अन्य महिलाओं एवं दो पुरुषों के भी लापता होने की जानकारी मिली थी. यह भी पढ़ें : Gujarat: गुजरात का दंपति 450 करोड़ रुपये के जीएसटी धोखाधड़ी के आरोप में महाराष्ट्र में गिरफ्तार
महिलाएं अरनिया इलाके से लापता हुई थीं. इसके अलावा दीपक कुमार राजपुरा मंगोट्रियन और सुराम चंदन नयी बस्ती इलाकों से लापता थे. अधिकारियों ने बताया कि उनका पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज देखी गई और अन्य जांच की गईं. उन्होंने कहा कि सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वे अपने परिवार से फिर से मिले.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2022 10:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

