देश की खबरें | मोबाइल फोन चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो बच्चों की मदद से मोबाइल फोन की चोरी कराता था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गोरखपुर (उप्र), 15 सितंबर जिले में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो बच्चों की मदद से मोबाइल फोन की चोरी कराता था।

गोरखनाथ के पुलिस क्षेत्राधिकारी रत्नेश सिंह ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पुलिस ने सोमवार देर रात गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 24 स्मार्टफोन, तीन लाख रुपये नकद, एक पिस्तौल और एक धारदार हथियार बरामद किया है।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी का ट्वीट- दरभंगा में एम्स के निर्माण से बिहार के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगी मजबूती: 15 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि यह गिरोह बच्चों की मदद से मोबाइल फोन चोरी करता था। हालांकि उन्होंने बच्चों के बारे में कोई जानकारी देने से मना कर दिया।

सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्य हुमायूंपुर उत्तरी इलाके में स्थित देवेंद्र कुशवाहा नामक व्यक्ति के घर में किराए पर रहते थे और इन सभी को सोमवार रात करीब 10 बजे गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े | Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश सरकार ने बिना ई-पास के इंटर स्टेट मूवमेंट की दी इजाजत, बसों को इजाजत नहीं.

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान रबी उल शेख, जमीरुल शेख, राहुल कुमार, संतोषी देवी और मुन्ना कुमार के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्य और उसमें शामिल बच्चे सब्जी बाजार, शॉपिंग कॉम्पलेक्स जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में लोगों के करीब जाकर मोबाइल फोन चोरी करते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड