देश की खबरें | देहरादून में रसोई गैस सिलेंडर में धमाका के कारण एक परिवार के पांच सदस्य घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देहरादून में रविवार को एक मकान में रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद आग लगने से धमाका हो गया जिससे तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्य झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
देहरादून, 27 जुलाई देहरादून में रविवार को एक मकान में रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद आग लगने से धमाका हो गया जिससे तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्य झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब पौने सात बजे पटेलनगर क्षेत्र में महंत इंद्रेश अस्पताल के पीछे स्थित मकान में हुई।
उसने बताया कि छोटे से एक कमरे के इस मकान में चूल्हा और रसोई गैस सिलेंडर रखा हुआ था और रात में खिड़की-दरवाजे पूरी तरह बंद थे।
पुलिस ने बताया कि सिलेंडर से रात से ही धीरे-धीरे रिसाव होता रहा और सुबह बिजली के स्विच से हल्की सी चिंगारी निकलने पर कमरे में आग लग गयी जिससे सिलेंडर में धमाका हो गया।
उसने बताया कि घटना में परिवार के सभी सदस्य झुलस गए और धमाके से दीवार का एक हिस्सा व दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उसने बताया कि घायलों की पहचान विजय साहू (38), उनकी पत्नी सुनीता (35) और उनके बच्चों-अमर (11), अनामिका (आठ) और सनी (आठ) के रूप में हुई है।
दीप्ति
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2025 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

