देश की खबरें | ठाणे जिले में टैंकर के घाटी में गिर जाने से पांच लोगों की मौत और चार घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कसारा घाट पहाड़ी क्षेत्र में रविवार को एक दूध का टैंकर 200 फुट गहरी घाटी में गिर गया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
ठाणे, 18 अगस्त महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कसारा घाट पहाड़ी क्षेत्र में रविवार को एक दूध का टैंकर 200 फुट गहरी घाटी में गिर गया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि टैंकर चालक ने मोड़ लेते समय वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन घाटी में गिर गया।
उन्होंने बताया कि टैंकर मुंबई की ओर जा रहा था।
अधिकारी ने कहा कि इस मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
ठाणे ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘दूध टैंकर के घाटी में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। यह घटना दोपहर करीब तीन बजे हुई थी।''
उन्होंने बताया कि टैंकर नासिक जिले के सिन्नर से मुंबई की ओर जा रहा था।
अधिकारी ने बताया कि बचाव एवं आपदा प्रबंधन दल के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और भारी बारिश के बीच रस्सियों के सहारे घायलों और शवों को घाटी से बाहर निकाला।
उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
अधिकारी ने कहा कि घायलों को निजी एंबुलेंस से घोटी गांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2024 12:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

