देश की खबरें | ओडिशा में तेंदुए की खाल के साथ पांच शिकारी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मयूरभंज जिले में मंगलवार को पांच शिकारियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से तेंदुए की खाल बरामद की गई। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बारीपदा, 20 अक्टूबर ओडिशा के मयूरभंज जिले में मंगलवार को पांच शिकारियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से तेंदुए की खाल बरामद की गई। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वन विभाग के अधिकारियों द्वारा चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत रायरंगपुर वन प्रभाग के कटसा गांव से शिकारियों को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े | IPL-13: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला: 20 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रायरंगपुर के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि वन विभाग के कर्मियों ने व्यापारी बनकर वन्यजीवों से बनी वस्तुओं का सौदा करने के लिए शिकारियों से संपर्क किया।

उन्होंने कहा कि इसी प्रक्रिया में आरोपी व्यक्ति पकड़े गए और तेंदुए की खाल बरामद की गई ।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिहार चुनाव में इस्‍तेमाल के लिए ले जाई जा रही शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई.

उन्होंने कहा कि जानवर को करीब तीन महीने पहले सिमिलिपाल नेशनल पार्क में मार दिया गया था।

डीएफओ ने बताया कि तेंदुए की खाल पांच छह इंच लंबी और चार फुट छह इंच चौड़ी है।

उन्होंने बताया कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इससे पहले तीन सितंबर को इसी गांव से एक और तेंदुए की खाल जब्त की गई थी और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\