देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस से पांच लोगों की मौत, 690 नये मामले, चार विधायक भी संक्रमित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े दस बजे तक के बीते लगभग 12 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से पांच और मरीजों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 1074 हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े दस बजे तक के बीते लगभग 12 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से पांच और मरीजों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 1074 हो गई है।
उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के 690 नये मामले सामने आये हैं जिनमें चार विधायक भी शामिल हैं । उन्होंने बताया कि नये मामलों के साथ ही संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 83,853 हो गयी जिनमें से 14514 रोगी उपचाराधीन हैं।
इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के संक्रमित सभी पांच विधायकों के जल्द ठीक होने की कामना की है।
गहलोत ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कांग्रेस विधायकों — रामलाल जाट और रफीक खान तथा भाजपा विधायकों— राजेन्द्र राठौड, अशोक लाहोटी और अर्जुन लाल जीनगर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं ।’’
उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी मिली है कि ये सभी विधायक कोविड—19 की जांच में संक्रमित पाये गये है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक अशोक लाहोटी पिछले सप्ताह संक्रमित पाये गये थे।
कुंज रंजन
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)