देश की खबरें | आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में आंध्र के पांच करोड़ लोग प्रधानमंत्री मोदी के साथ: मुख्यमंत्री नायडू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा कि राज्य के सभी पांच करोड़ लोग आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उनके साथ हैं।
अमरावती, दो मई आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा कि राज्य के सभी पांच करोड़ लोग आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उनके साथ हैं।
मुख्यमंत्री ने अमरावती के निर्माण कार्यों की फिर से शुरुआत किये जाने के दौरान यह बात कही।
नायडू ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “हम वचन देते हैं कि हम आतंकवाद पर नकेल कसने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार के हर कदम के साथ खड़े रहेंगे।”
नायडू ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि आंध्र प्रदेश के पांच करोड़ लोग और पूरा देश उनके साथ हैं।
बाद में, नायडू द्वारा लगाये गए ‘वंदेमातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से जनसभा गूंज उठी।
पहलगाम के बैसरन में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमले में जान गंवाने वाले लोगों में से अधिकांश पर्यटक थे।
नायडू ने इस बात पर जोर दिया कि हाल में जब वह अमरावती पुनर्निर्माण कार्य की फिर से शुरुआत करने के लिए मोदी को आमंत्रित करने नयी दिल्ली गए थे, तब उन्होंने पहलगाम हमले का दुख प्रधानमंत्री के चेहरे पर देखा था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी आम तौर पर बहुत खुशमिजाज व्यक्ति हैं, लेकिन आतंकी हमले ने उन्हें गंभीर बना दिया है।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के एक प्रमुख सहयोगी तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के सुप्रीमो ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ‘सही समय पर भारत के लिए सही नेता हैं’।
नायडू ने कहा कि आगामी जनगणना में जाति गणना को शामिल करने का केंद्र सरकार का हालिया निर्णय एक निर्णायक कदम साबित होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)