COVID-19 Vaccine: अगले साल बेकार हो जाएंगी Covaxin की पांच करोड़ खुराक
भारत बायोटेक के पास उसके कोविड-19 रोधी टीके की करीब पांच करोड़ खुराक रखी हैं जिनकी इस्तेमाल करने की समयसीमा अगले साल की शुरुआत में खत्म हो जाएगी और कम मांग के कारण इनका कोई खरीददार नहीं है.
हैदराबाद, 6 नवंबर : भारत बायोटेक के पास उसके कोविड-19 रोधी टीके की करीब पांच करोड़ खुराक रखी हैं जिनकी इस्तेमाल करने की समयसीमा अगले साल की शुरुआत में खत्म हो जाएगी और कम मांग के कारण इनका कोई खरीददार नहीं है. कंपनी के सूत्रों ने यह जानकारी दी.
टीके की मांग कम होने के कारण भारत बायोटेक ने इस साल की शुरुआत में दो खुराक वाले कोवैक्सीन टीके का उत्पादन रोक दिया था. हालांकि, इसने 2021 के अंत तक एक अरब खुराकों का उत्पादन कर दिया था. यह भी पढ़ें : COVID-19 Update: देश में कोविड-19 के 1,132 नए मामले सामने आए, 14 और मरीजों की मौतें हुई
सूत्रों ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘भारत बायोटेक के पास थोक में कोवैक्सीन की 20 करोड़ से अधिक खुराक हैं और शीशियों में तकरीबन पांच करोड़ खुराक इस्तेमाल के लिए तैयार हैं. टीके की मांग कम होने के कारण इस साल की शुरुआत में सात महीने पहले कोवैक्सीन का उत्पादन रोक दिया गया था.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2022 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

