Delhi Shocker: दिल्ली में हैवानियत! नाबालिग लड़के के साथ पांच लोगों ने किया कुकर्म
उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में 16 वर्ष के एक किशोर के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले पांच लड़कों ने कथित तौर पर कुकर्म किया.
नयी दिल्ली, 11 फरवरी: उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में 16 वर्ष के एक किशोर के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले पांच लड़कों ने कथित तौर पर कुकर्म किया. यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सिविल लाइंस थाने को शुक्रवार को पांच लोगों द्वारा कुकर्म किये जाने की सूचना मिली थी. उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पीड़ित किशोर ने बताया कि कुछ स्थानीय लड़कों ने उसका यौन शोषण किया है. Uttarakhand: लड़की ने मालिक के साथ बनाया यौन संबंध, फिर SEX वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि पीड़ित किशोर ने पांचों लड़कों के खिलाफ शिकायत दी. उन्होंने बताया कि पीड़ित किशोर ने पांचों लड़कों पर उसके साथ कुकर्म करने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि आरोपी पिछले कुछ वर्षों से किशोर के पड़ोस में रह रहे हैं.
उन्होंने कहा कि पीड़ित किशोर का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377 के साथ ही यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की धारा 4 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा कि पांचों आरोपियों को पकड़ने के लिए आगे की जांच की जा रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2023 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

