देश

Uttarakhand: लड़की ने मालिक के साथ बनाया यौन संबंध, फिर SEX वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

साजिश के तहत कंपनी मालिक का पॉर्न वीडियो बना लिया. आरोपी लड़की ने Video के जरिए मालिक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.

Uttarakhand: लड़की ने मालिक के साथ बनाया यौन संबंध, फिर SEX वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo : Twitter)

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां नौकरी की तलाश में घूम रही एक लड़की को एक कंपनी में नौकरी मिल गई. जिसके बाद लड़की ने कंपनी मालिक के साथ यौन संबंध बनाए. फिर साजिश के तहत कंपनी मालिक का पॉर्न वीडियो बना लिया. आरोपी लड़की ने Video के जरिए मालिक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. लड़की की हरकत से तंग आकर मालिक ने आत्महत्या करने की कोशिश की. हल्द्वानी पुलिस मामले की जांच कर रही है.

हल्द्वानी शहर के एक उद्योग मालिक को महिला कर्मचारी के साथ संबंध बनाना महंगा पड़ गया. महिला कर्मचारी ने मालिक को अश्लील वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. मालिक की पत्नी ने महिला कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. Delhi Rape Case: दिल्ली में पांच लड़कों ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर में कहा कि उनके उद्योग में कुछ समय पूर्व एक महिला बतौर कर्मचारी काम करती थी. महिला ने उनके पति के साथ शारीरिक संबंध बनाया. इतना ही नहीं उसने  सेक्स का वीडियो भी बना लिया. इसके बाद आरोपी लड़की पति को ब्लैकमेल करने लगी. धमकी देकर महिला ने पति से छह लाख रुपये वसूल लिए.

पैसे लेने के बाद भी वह वीडियो वायरल करने की धमकी देती रही. इससे तंग आकर उसके पति ने आत्महत्या करने की कोशिश की. उद्योग मालिक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लड़की व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक लड़की के दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2023 05:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).