देश की खबरें | पानीपत में दो साल पहले सोने की लूट के मामले में पांच गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा पुलिस ने मंगलवार को दावा किया कि उसने निजी स्वर्ण वित्त कंपनी के पानीपत स्थित दफ्तर से दो साल पहले दो करोड़ रुपये के जेवरात और कुछ नकदी की लूट का मामला हल कर दिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 21 जुलाई हरियाणा पुलिस ने मंगलवार को दावा किया कि उसने निजी स्वर्ण वित्त कंपनी के पानीपत स्थित दफ्तर से दो साल पहले दो करोड़ रुपये के जेवरात और कुछ नकदी की लूट का मामला हल कर दिया है।

पुलिस ने कहा कि इस बाबत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े | बिहार में बाढ़ के हालात को देखते हुए एनडीआरएफ की 19 टीमें तैनात: 21 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बयान में बताया कि पुलिस ने लूटे गए जेवरात में से 81.310 ग्राम सोना और 52.25 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके साथ ही, अपराध में इस्तेमाल किए गए तीन देसी तमंचे, एक कार, एक बाइक भी जब्त की है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

यह भी पढ़े | बिहार, असम, समेत देश के अन्य राज्यों में बाढ़ और बारिश से बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ ने 122 टीमें तैनात कीं.

उन्होंने बताया, " जनवरी 2018 में बदमाशों ने इंडिया इंफोलाइन फाइनेंस लिमिटिड (आईआईएफएल) के बंदूक के बल पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर दो करोड़ रुपये से ज्यादा के सोने के आभूषण और कुछ नकद लूट लिया था। "

प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा पुलिस की अपराध जांच एजेंसी की टीम को इस साल 14 जुलाई को कथित लुटेरों के बारे में गुप्त सूचना मिली।

इसके बाद पुलिस ने उस स्थान पर छापा मारा और पानीपत से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रवक्ता ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने सोने की लूट में अपनी संलिप्तता बताई।

इस बाबत पानीपत में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज है।

उन्होंने बताया, " पकड़े गए आरोपियों में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का गिरोह का सरगना दाऊद है। अन्य आरोपियों में इमरान, बिजेंद्र उर्फ बिंदर, राजीव उर्फ जेपी और सन्नी उर्फ डॉक्टर शामिल हैं। "

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\