देश की खबरें | असम में विदेश से लाए गए पांच जानवर जब्त, पांच लोग गिरफ्तार

सिलचर, 25 सितंबर असम के कछार जिले में पुलिस ने विदेश से लाए गए पांच जानवरों को जब्त करते हुए इस मामले से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस को म्यांमार से जानवरों को तस्करी करके लाए जाने का संदेह है। कछार पुलिस अधीक्षक नुमुल महत्ता ने बताया कि खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक अभियान चलाया गया। इसमें असम-मिजोरम सीमा से सटे लैलापुर गेट पर मिजोरम की ओर से आ रहे एक वाहन से जानवरों को बरामद किया गया।

उन्होंने कहा,''हमें संदेह है कि म्यांमार से जानवरों की तस्करी की जा रही है और इन्हें भारत के अन्य राज्यों में ले जाया जा रहा है।''

पिंजरे में बंद जानवरों को बचाव के बाद वन अधिकारियों को सौंप दिया गया। इन जानवरों को गुवाहाटी स्थित ’असम राज्य प्राणी उद्यान’ में भेजा जा रहा है।

कछार के संभागीय वन अधिकारी(डीएफओ) विजय पाल्वे ने कहा,'' जब्त की गई वन्यजीव प्रजातियों में दो पनामनियन सफेद चेहरे वाले कैपुचिन और दो सामान्य ओपोस्सम है, ये दोनों ही प्रजातियां बंदर की दुर्लभ प्रजातियां हैं। चार गोरिला भी जब्त किय गये।''

उन्होंने कहा,'' इन सभी जानवार का मूल स्थान एशियाई महाद्वीप नहीं है।''

पाल्वे ने कहा,'' ये जानवर हमारे इलाके के मौसम के अनुकूल नहीं हैं, इसलिए इन्हें प्राणी उद्यान भेज रहे हैं ताकि ये नियंत्रित वातावरण में जीवित रहें।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)