देश की खबरें | फिट और स्वस्थ कपिल देव ने गोल्फ कोर्स में वापसी पर जतायी खुशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान कपिल देव ने एंजियोप्लास्टी (रक्तधमनियों की सर्जरी) से गुजरने के दो सप्ताह बाद गोल्फ के मैदान में वापसी पर खुशी जताई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 नवंबर भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान कपिल देव ने एंजियोप्लास्टी (रक्तधमनियों की सर्जरी) से गुजरने के दो सप्ताह बाद गोल्फ के मैदान में वापसी पर खुशी जताई।

क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से कपिल शौकिया तौर पर गोल्फ खेलते है।

यह भी पढ़े | प्रधानमंत्री मोदी के कदमों के कारण मंदी में चला गया देश: राहुल.

इस 61 साल के पूर्व दिग्गज हरफनमौला ने कहा था कि चिकित्सकों से मंजूरी मिलने के बाद वह जल्दी ही गोल्फ खेलना चाहेंगे और गुरूवार को उन्हें दिल्ली गोल्फ क्लब में खेलते हुए देखा गया।

कपिल ने ट्विटर पर जारी वीडियो संदेश में कहा, ‘‘ गोल्फ कोर्स या क्रिकेट मैदान पर वापसी करना कितना मजेदार होता है आप इसे शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते है। गोल्फ कोर्स में वापस आना, दोस्तों के साथ मस्ती करना और खेलना बहुत खूबसूरत है। बस यही जीवन है।’’

यह भी पढ़े | West Bengal: बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर अलीपुरद्वार में हमला, फेंके गए पत्थर.

कपिल 1994 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से शौकिया तौर पर गोल्फ खेलते है और उन्होंने कई एमेच्योर टूर्नामेंटों में भाग भी लिया है।

पिछले महीने उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उनकी आपातकालीन एंजियोप्लास्टी की गयी थी।

वह दो दिन पहले अस्पताल से घर आये है और उन्होंने प्रशंसकों को अपने स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी दी । उन्होंने टेलीविजन चैनल पर विश्लेषक के रूप में अपना काम भी शुरू कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\