देश की खबरें | पहली ऑनलाइन निशानेबाजी लीग चार जुलाई से, ऑस्ट्रेलिया और इटली की टीमों के बीच शुरुआती मुकाबला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दुनिया की पहली ऑनलाइन निशानेबाजी लीग चार जुलाई से शुरू होगी जिसमें ऑस्ट्रियाई रॉक्स और इटैलियन स्टाइल के बीच शुरूआती मुकाबला खेला जाएगा।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई दुनिया की पहली ऑनलाइन निशानेबाजी लीग चार जुलाई से शुरू होगी जिसमें ऑस्ट्रियाई रॉक्स और इटैलियन स्टाइल के बीच शुरूआती मुकाबला खेला जाएगा।

इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम दूसरे दिन अपने अभियान को इटैलियन स्टाइल के खिलाफ शुरू करेगी।

यह भी पढ़े | Congress Protest over Petrol-Diesel Price: ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन.

फ्रेंच फ्रॉग्स का 10 जुलाई को इजरायल माबारोट से सामना होगा जबकि ऑस्ट्रेलियन रॉक्स का मुकाबला 11 जुलाई को इंडियन टाइगर्स से होगा। स्पेनिश चानोस की टीम 12 जुलाई को फ्रेंस फ्रॉग्स से भिंडेगी।

टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 18 और 19 जुलाई को जबकि फाइनल 26 जुलाई को खेला जाएगा। तीसरे स्थान का मैच 25 जुलाई को होगा।

यह भी पढ़े | 23 साल का सिख जवान 12 चीनियों को मार कर हुआ शहीद, ये है सिखों का जज्बा: CM कैप्टन अमरिंदर सिंह: 29 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हर टीम में तीन राइफल निशानेबाज और एक कोच होंगे जो ‘जूम’ ऑनलाइन मंच के जरिये प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

टूर्नामेंट में विशेष रूप से तैयार प्रारूप ‘रेस टू टेन’ का इस्तेमाल होगा।

लीग को शुरु करने वाले पूर्व निशानेबाज शिमोन शरीफ ने कहा, ‘‘ निशानेबाज निशाना साधेंगे जिस पर उन्हें अंक दिया जाएगा, जो भी टीम पहले 10 अंक तक पहुंचेगी वह विजेता बनेगी।’’

टूर्नामेंट में कुल 10 मैचों का आयोजन होगा जिसका सीधा प्रसारण ‘इंडियन शूटिंग’ के फेसबुक पेज पर होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\