देश की खबरें | कोलकाता से चंटगांव होते हुए पहला कंटेनर कार्गो अगरतला पहुंचा : विदेश मंत्रालय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोलकाता से बांग्लादेश के चंटगांव होते हुए पहला कंटेनर कार्गो अगरतला पहुंच गया है।
नयी दिल्ली, 23 जुलाई विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोलकाता से बांग्लादेश के चंटगांव होते हुए पहला कंटेनर कार्गो अगरतला पहुंच गया है।
मंत्रालय ने इसे भारत-बांग्लादेश संबंध में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।
यह भी पढ़े | बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना, PWD को लेकर कही ये बात.
केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने पिछले हफ्ते कोलकाता से परीक्षण आधार पर प्रथम जहाज को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था, जो चटगांव बंदरगाह होते हुए अगरतला पहुंचा।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि यह पूर्वोत्तर क्षेत्र के और अधिक विकास में सहायक होगा।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत-बांग्लादेश संबंध एवं आर्थिक साझेदारी में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की गई। कोलकाता से चटगांव बंदरगाह होते हुए प्रथम कंटेनर कार्गो अगरतला पहुंच गया है। यह पूर्वोत्तर क्षेत्र के और अधिक विकास में सहायक होगा। ’’
भारत और बांग्लादेश ने हाल के वर्षों में जहाजरानी और अंतर्देशीय जल मार्ग के जरिये व्यापार बढ़ाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)