कैलिफोर्निया में बस पर गोलीबारी: दो महिलाओं की मौत, पांच अन्य घायल
ईस्ट बे टाइम्स’ की खबर के अनुसार, बस में सवार यात्री एक महिला का 21वां जन्मदिन मना रहे थे. इंटरस्टेट-580 पर देर रात करीब 12 बजकर 20 मिनट पर बस पर हमला किया गया.
‘ईस्ट बे टाइम्स’ की खबर के अनुसार, बस में सवार यात्री एक महिला का 21वां जन्मदिन मना रहे थे. इंटरस्टेट-580 पर देर रात करीब 12 बजकर 20 मिनट पर बस पर हमला किया गया. बस सैन फ्रांसिस्को से आकलैंड लौट रही थी. अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य वाहन पर सवार दो लोगों ने बस पर गोलीबारी की. बस पर करीब 70 गोलियां चलाई गई.
कैलिफोर्निया के राजमार्ग गश्ती विभाग ने बताया कि प्राथमिक जांच से प्रतित होता है कि गोलीबारी किसी को निशाना बनाकर की गई. विभाग ओकलैंड पुलिस के साथ मिलकर मामले की जांच कर रहा है.
अलमेडा काउंटी कोरोनर ब्यूरो ने बताया कि एक महिला की बस में और एक अन्य की अस्पताल में मौत हो गई. कम से कम पांच अन्य महिलाएं घायल भी हुई हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है.
Tags
संबंधित खबरें
Navi Mumbai News: नवी मुंबई की सड़कों पर अब महिलाएं संभालेंगी स्टीयरिंग, NMMT में 400 महिला ड्राइवरों की होगी भर्ती
Maharashtra Transport Strike Called Off: महाराष्ट्र में टला ट्रांसपोर्टरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल, सरकार के आश्वासन के बाद परिवहन सेवाएं सामान्य
Maharashtra Transport Strike: आज मुंबई-पुणे समेत पूरे राज्य में चक्का जाम, कैब, बस और ऑटो सेवाएं प्रभावित
Yamuna Expressway Accident: यूपी के यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, डबल डेकर बस ने ईको वैन को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत (Watch Video)
\