एजेंसी न्यूज

America: अमेरिका के कंसास में गोलीबारी, शेरिफ के तीन सहायकों को गोली लगी, संदिग्ध की मौत

कॉउले काउंटी के शेरिफ डेविड फालेटी ने बताया कि सहायक अधिकारी उत्तर विनफील्ड के राजमार्ग संख्या यूएस 77 पर संदिग्ध वाहन का पीछा कर रहे थे और जब उन्होंने वाहन को रोका तो उनके तीन सहायकों को गोली मारी गई.

फालेटी ने बताया कि घटनास्थल पर मिली कार में सिर्फ एक महिला थी, जो मृत मिली. उन्होंने बताया कि घायल सहायक अधिकारियों को विचिटा अस्पताल ले जाया गया है जहां पर उनकी हालत स्थिर है. अधिकारियों ने इस संबंध में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी. यह भी पढ़ें : Pakistan: इमरान खान ने गतिरोध तोड़ने के लिए सेना से संपर्क नहीं किया था- पीटीआई नेता

शेरिफ ने कहा कि जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि गोलीबारी से पहले क्या हुआ. उन्होंने बताया कि विनफील्ड विचिटा से 58 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2022 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).