America: अमेरिका में खेत में आग लगने से पटाखों में विस्फोट, एक की मौत, तीन झुलसे
लेनोइर काउंटी आपातकालीन सेवा के निदेशक मरी स्ट्राउड ने ग्रीनविल के डब्ल्यूआईटीएन प्रसारक को बताया कि शुक्रवार दोपहर हुए धमाके में एक व्यक्ति की मौत हुई है और तीन अग्निशमन कर्मी झुलस गए. इनमें से एक की हालत नाजुक है.

स्ट्राउड ने कहा कि ला ग्रेंज में झाड़ियों में आग लगने की सूचना पाकर अग्निशमन कर्मियों को मौके पर भेजा गया था. यह भी पढ़ें : रूस-यूक्रेन युद्ध से दुनिया भर में बड़ी संख्या में लोग हो सकते हैं भूखमरी का शिकार
उन्होंने बताया कि खेत में लगी आग एक इमारत की तरफ बढ़ती जा रही थी और रास्ते में एक कंटेनर में रखे पटाखों तक पहुंच गई, जिससे वहां विस्फोट हो गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2022 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).