Mizoram Tanker Fire: मिजोरम में पेट्रोल टैंकर में लगी आग, चार लोगों की मौत, 18 झुलसे
मिजोरम के आइजोल जिले में शनिवार शाम एक पेट्रोल टैंकर में आग लगने और विस्फोट होने से चार लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य झुलस गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
आइजोल, 30 अक्टूबर : मिजोरम के आइजोल जिले में शनिवार शाम एक पेट्रोल टैंकर में आग लगने और विस्फोट होने से चार लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य झुलस गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि घटना राजधानी आइजोल से लगभग 18 किलोमीटर पूर्व तुइरियाल गांव में शाम लगभग छह बजे उस वक्त हुई जब टैंकर चंफाई जा रहा था. स्थानीय लोगों ने किसी कारणवश टैंकर से निकलने वाले पेट्रोल को एकत्र करने की कोशिश की तो टैंकर में आग लग गई. यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में साइबर थाना स्थापित करने की जरूरत : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ
पुलिस ने बताया कि चार लोगों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि 18 अन्य झुलस गये और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने बताया कि इनमें से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है.
Tags
संबंधित खबरें
Govandi Fire Video: मुंबई के गोवंडी में लकड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां; काबू पाने की कोशिश जारी
Who Is James Coles? कौन हैं 21 साल के जेम्स कोल्स, द हंड्रेड ऑक्शन में स्टार ऑलराउंडर के लिए जमकर लगी बोली. 4.8 करोड़ रुपये में लंदन स्पिरिट ने खरीदा
Farooq Abdullah Assassination Attempt: ‘मेरे दिल में कभी किसी के लिए नफरत नहीं,' खुद पर हुए हमले के बाद बोले पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला
The Hundred Auction 2026 Live Streaming In India: भारत में कहां देखें द हंड्रेड ऑक्शन का लाइव प्रसारण? 240 से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
\