विदेश की खबरें | सिडनी हवाई अड्डे पर विमान के आपात लैंडिंग के बाद रनवे पर आग लगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिडनी हवाई अड्डे ने एक बयान में कहा कि उसी समय रनवे के एक तरफ मौजूद घास में आग लग गई। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों घटनाएं आपस में जुड़ी हुई हैं या नहीं। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन उड़ानों में देरी की आशंका है।
सिडनी हवाई अड्डे ने एक बयान में कहा कि उसी समय रनवे के एक तरफ मौजूद घास में आग लग गई। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों घटनाएं आपस में जुड़ी हुई हैं या नहीं। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन उड़ानों में देरी की आशंका है।
‘क्वांटस’ एयरलाइन ने यह नहीं बताया कि ब्रिस्बेन जा रहे ट्विन जेट बोइंग 737-800 में जब जोरदार धमाके के साथ इंजन फेल हुआ तो उस वक्त विमान में कितने यात्री सवार थे। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
‘क्वांटस’ के मुख्य पायलट कैप्टन रिचर्ड टोबियानो ने एक बयान में कहा, ‘‘हम समझते हैं कि यह ग्राहकों के लिए एक परेशान करने वाला अनुभव रहा होगा और हम सहायता प्रदान करने के लिए आज दोपहर सभी ग्राहकों से संपर्क करेंगे। हम इंजन की समस्या के कारण की भी जांच करेंगे।’’
सिडनी हवाई अड्डे ने कहा कि उसका मुख्य रनवे अब भी चालू है। हवाई अड्डे ने एक बयान में कहा कि घास में आग समानांतर रनवे के किनारे लगी थी, जिसका दोबारा इस्तेमाल करने से पहले निरीक्षण किया जा रहा है।
हवाई अड्डे ने कहा कि विमानों के परिचालन में देरी की आशंका है और यात्रियों को एयरलाइन से अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करने की सलाह दी गई है।
एपी सुरभि नरेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2024 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

