देश की खबरें | ठाणे में दो मोबाइल फोन टावर में लगी आग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में रविवार को दो मोबाइल फोन टावर में आग लग गई। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
ठाणे, 17 दिसंबर महाराष्ट्र में ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में रविवार को दो मोबाइल फोन टावर में आग लग गई। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
उन्होंने बताया कि आग तड़के चार बजकर 12 मिनट पर एक चॉल में उस स्थान पर लगी, जहां दो मोबाइल टावर लगे थे।
उन्होंने बताया कि आग लगने से टावर और उसमें लगे तार क्षतिग्रस्त हो गए।
अधिकारी ने बताया कि आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ का दल और स्थानीय दमकलकर्मी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और एक घंटे से अधिक समय के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)