देश की खबरें | कोविड केंद्र में आगः मृतकों में बीईएल का प्रबंधक भी शामिल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती, नौ अगस्त आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा के एक कोविड देखभाल केंद्र में लगी आग में जान गंवाने वालों में सार्वजिनक क्षेत्र की भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटिड (बीईएल) का एक प्रबंधक भी शामिल है।

एक होटल को कोविड देखभाल केंद्र (सीसीसी) में बदला गया था, जहां रविवार को लगी आग में कोरोना वायरस के 10 मरीजों की मौत हो गई।

यह भी पढ़े | दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में 12 अगस्त को मनाई जाएगी जन्माष्टमी: 9 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीईएल के प्रबंधक मछलीपत्तनम में तीन दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और सीसीसी में उनका इलाज चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि जग्गय्यापेट का एक व्यक्ति कल रात अपनी पत्नी की तिमारदारी करने आया था, लेकिन उसकी भी अपनी पत्नी के साथ मौत हो गई।

यह भी पढ़े | DMK MP Kanimozhi-CISF Official Spar Over Hindi: सीआईएसएफ अधिकारी ने हिंदी में किया सवाल तो DMK नेता कनिमोझी ने जताई आपत्ति, सियासत भी हुई शुरू.

आग में जान गंवाने वालों में सेवानिवृत्त एक सरकारी अधिकारी और एक सेवानिवृत्त पुलिस उपनिरीक्षक भी शामिल है। दोनों की उम्र करीब 80 साल है।

आग की घटना में जान गंवाने वालों में गुंटूर जिले की एक गृहिणी भी शामिल है। इसके अलावा प्रकाशम जिले की एक महिला तथा उसके बेटे एवं विजयवाड़ा और मछलीपत्तनम के दो पुरुषों की भी मौत आग लगने की घटना में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, एक की मौत जलने से हुई है जबकि नौ की जान दम घुटने की वजह से गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)