एजेंसी न्यूज

Mumbai: मुंबई में कबाड़ के गोदाम में आग ; कोई हताहत नहीं

मुंबई के साकीनाका इलाके में मंगलवार सुबह कबाड़ के एक गोदाम में आग लग गई. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Mumbai: मुंबई में कबाड़ के गोदाम में आग ; कोई हताहत नहीं
(Photo Credit : Twitter)

मुंबई, 25 अक्टूबर : मुंबई के साकीनाका इलाके में मंगलवार सुबह कबाड़ के एक गोदाम में आग लग गई. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. अधिकारी ने बताया कि आग सुबह करीब सात बजे लगी और खैरानी रोड स्थित गोदाम के 20-25 टिन शेड में फैल गई. यह भी पढ़ें : यूपी में विदेशी नहीं, देसी कुत्तों को मिलेगा बढ़ावा, एसओपी पर काम शुरू

उन्होंने कहा कि दमकल की आठ गाड़ियां, पानी के टैंकर, एम्बुलेंस और अन्य सहायता मौके पर भेजी गई तथा आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं. अधिकारी ने कहा, ‘‘यह दूसरे स्तर (बड़ी) की आग है. अब तक किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2022 11:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).