मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 20 नवंबर पुलिस की हिरासत में एक जोड़े की मौत के दो साल से भी अधिक पुराने मामले में अदालत के आदेश पर एक उपनिरीक्षक, युवती के माता-पिता और चार अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार, जिले के मिरानपुर थाना में एसआई युनुस खान, युवती के माता-पिता, तीन रिश्तेदारों और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़े | Gujarat: अहमदाबाद के बाद अब COVID-19 के कारण सूरत, वडोदरा और राजकोट में कल से नाइट कर्फ्यू.
मिरानपुर थाने के प्रभारी संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने वाला मुजफ्फरनगर का यह प्रेमी जोड़ा अगस्त 2018 में घर से भाग गया था। युवती के माता-पिता द्वारा अपहरण की शिकायत किए जाने पर पुलिस ने जोड़े को 15 दिन बाद इलाहाबाद से बरामद किया।
यह भी पढ़े | दिल्ली में प्रदूषण से बचने के लिए सोनिया गांधी राहुल गांधी के साथ गोवा पहुंची.
दोनों की कानपुर से मुजफ्फरनगर लाने के दौरान संदेहास्पद स्थिति में चार सितंबर को मौत हो गई।
लड़के के भाई ने मामले में गड़बड़ी की शिकायत दी। बाद में वह अदालत गया, जिसके आदेश पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY