देश की खबरें | स्क्रोल की संपादक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह प्राथमिकी वाराणसी के डोमरी गाँव निवासी माला देवी द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर दर्ज की गयी है।

जियो

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह प्राथमिकी वाराणसी के डोमरी गाँव निवासी माला देवी द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर दर्ज की गयी है।

डोमरी गाँव को प्रधानमंत्री द्वारा आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया गया है।

यह भी पढ़े | न्‍यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.4 मापी गई: 18 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रामनगर पुलिस के अनुसार सुप्रिया ने कोविड-19 लॉकडाउन के प्रभाव पर एक खबर के लिए माला देवी का साक्षात्कार लिया था। खबर में कहा गया कि माला देवी ने बताया कि वह एक घरेलू कामगार हैं और उनके पास राशन कार्ड न होने की वजह से लॉकडाउन के दौरान उनको राशन की समस्या उत्पन्न हुई।

पुलिस ने कहा कि प्राथमिकी में माला देवी ने यह आरोप लगाया है कि सुप्रिया ने उनके बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया है। वह वह घरेलू कामगार नहीं हैं, बल्कि वह आउटसोर्सिंग के माध्यम से वाराणसी नगरपालिका में स्वच्छता कार्यकर्त्ता के रूप में कार्यरत थीं और लॉकडाउन के दौरान उनको या उनके परिवार को कोई भी समस्या नहीं हुई है।

यह भी पढ़े | Earthquake in Mizoram: मिजोरम में लगे भूंकप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.0 दर्ज.

प्राथमिकी में माला देवी ने आरोप लगाया है कि सुप्रिया ने लॉकडाउन के दौरान उनके और उनके बच्चों के भूखे रहने की बात कहकर उनकी गरीबी और जाति का मजाक उड़ाया है।

रामनगर पुलिस ने इस मामले अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, भारतीय दंड संहिता की धारा 501 और 269 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\