सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी की आपत्तिजनक तस्वीर साझा करने पर पार्षद के खिलाफ प्राथमिकी
सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर साझा करने के आरोप में यहां एक नगर पार्षद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी.
गाजियाबाद,15 फरवरी : सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर साझा करने के आरोप में यहां एक नगर पार्षद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि पसौंडा गांव के लोगों ने यह शिकायत दर्ज करायी है. इसके अनुसार, गाजियाबाद नगर निगम के वार्ड 66 के पार्षद मुस्तकीम चौधरी ने कथित तौर पर आदित्यनाथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी, जिसमें उन्हें दाढ़ी वाले व्यक्ति के रूप में और (मुस्लिम) टोपी पहने दिखाया गया था. शिकायत में कहा गया है कि तस्वीर के साथ आपत्तिजनक कैप्शन भी लिखा गया है. यह भी पढ़ें : राजस्थान सरकार सरकारी नौकरियों में ट्रांसजेंडर को आरक्षण प्रदान करे: उच्च न्यायालय
चौधरी ने नगर निगम का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ा था. हालांकि, जीत के बाद वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे. सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2022 10:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

