जरुरी जानकारी | फिनटेक हैं भारतीय बैंकिंग, भुगतान प्रणाली के लिए आगे का रास्ता: एसबीआई एमडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के प्रबंध निदेशक अश्वनी भाटिया ने शुक्रवार को कहा कि फिनटेक भारतीय बैंकिंग और भुगतान प्रणाली के लिए आगे का रास्ता है और इस क्षेत्र में विकास के बहुत अवसर है।

नयी दिल्ली, चार सितंबर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के प्रबंध निदेशक अश्वनी भाटिया ने शुक्रवार को कहा कि फिनटेक भारतीय बैंकिंग और भुगतान प्रणाली के लिए आगे का रास्ता है और इस क्षेत्र में विकास के बहुत अवसर है।

फिनटेक ऐसी वित्तीय कंपनियां हैं, जो काम में तेजी लाने और लागत में कटौती के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर रही हैं।

यह भी पढ़े | बैंगलुरू: नौ महीनों से 50 करोड़ के घोटाला मामले में पूर्व बैंक कर्मचारी गिरफ्तार..

भाटिया ने एसबीआई का उदाहरण देते हुए कहा कि अब 91 फीसदी काम डिजिटल रूप से हो रहे हैं, जो 35 साल पहले अकल्पनीय था।

उन्होंने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक आभासी सम्मेलन में कहा, ‘‘हम मानते हैं कि यह 91 प्रतिशत से 100 प्रतिशत हो जाएगा। भारतीय स्टेट बैंक जैसे बैंक के लिए, और जाहिर तौर पर दूसरे बैंक, सभी डिजिटल रूप से आगे बढ़ने जा रहे हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है। स्मार्टफोन की पहुंच भी बढ़ने वाली है।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सभी श्रेणियों के केंद्रीय कर्मचारियों को मिलते ये महत्वपूर्ण भत्तें, जानें नियम.

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शाखाएं सिर्फ वितरण केंद्र के रूप में काम करेंगी, जैसा कि यूरोप और अन्य स्थानों पर हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें बड़े अवसर छिपे हैं और मुझे यकीन है कि बदलाव की यह प्रक्रिया बहुत तेज होगी। जहां तक ​​भारतीय बैंकिंग और भुगतान प्रणाली की बात है तो फिनटेक आगे का रास्ता हैं।’’

बंधन बैंक के प्रबंध निदेशक चंद्रशेखर घोष ने कहा, ‘‘धन की व्यवस्था को चलाने के लिए बैंक और फिनटेक साथ मिलकर काम करेंगे। फिनटेक के ऐसे फायदे हैं, जो बैंक से नहीं मिल सकते, और इसका उल्टा भी सही है। दोनों के तालमेल से ग्राहकों को सबसे बेहतर मूल्य मिलेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें