विदेश की खबरें | दोबारा प्रयोग के लिए एन95 मास्क को ऊष्मा और नमी के संयोजन से संक्रमणमुक्त करने का तरीका ढूंढा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के बावजूद एन95 मास्क जैसे सुरक्षात्मक उपकरणों की कमी की वजह से इनका दोबारा इस्तेमाल करने को मजबूर स्वास्थ्य कर्मियों की इस समस्या का वैज्ञानिकों ने समाधान ढूंढ लिया है। शोधकर्ताओं ने एन95 मास्क को दोबारा इस्तेमाल करने के लिए ऊष्मा और नमी का संयोजन करके उसे संक्रमण-मुक्त करने का एक नया तरीका खोजा है।

ह्यूस्टन, 28 सितंबर कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के बावजूद एन95 मास्क जैसे सुरक्षात्मक उपकरणों की कमी की वजह से इनका दोबारा इस्तेमाल करने को मजबूर स्वास्थ्य कर्मियों की इस समस्या का वैज्ञानिकों ने समाधान ढूंढ लिया है। शोधकर्ताओं ने एन95 मास्क को दोबारा इस्तेमाल करने के लिए ऊष्मा और नमी का संयोजन करके उसे संक्रमण-मुक्त करने का एक नया तरीका खोजा है।

हालांकि, ऊर्जा विभाग के एसएलएसी नेशनल एक्सीलिरेटर लेबोरेटरी, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास की चिकित्सकीय शाखा के शोधकर्ताओं ने पाया कि उच्च सापेक्ष आर्द्रता में धीरे-धीरे एन 95 मास्क को गर्म करने से उनकी गुणवत्ता में गिरावट के बिना मास्क के भीतर फंसे सार्स-कोव-2 वायरस को निष्क्रिय किया जा सकता है।

यह भी पढ़े | मालदीव-भारत के बीच कार्गो फेरी सेवा से द्विपक्षीय संबंधों में आएगी मजबूती: पीएम मोदी.

इस शोध-पत्र के वरिष्ठ लेखक स्टैनफोर्ड के भौतिक विज्ञानी स्टीवन चू ने कहा, ‘‘यह वास्तव में एक समस्या है, इसलिए यदि आप कुछ दर्जन बार मास्क को रीसाइकल करने का तरीका ढूंढ सकते हैं, तो यह समस्या दूर हो जाती है।’’

चू ने कहा, ‘‘आप प्रत्येक डॉक्टर या नर्स की कल्पना कर सकते हैं कि उनके पास एक दर्जन से अधिक मास्क का अपना निजी संग्रह होने जा रहा है। कॉफी ब्रेक के दौरान वे अपने मास्क को संक्रमण-मुक्त कर सकेंगे।’’

यह भी पढ़े | Pakistan: पाकिस्तान स्थित राज कपूर, दिलीप कुमार के पैतृक घरों को खरीदेगी प्रांतीय सरकार.

नए अध्ययन में चू के साथ यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास की चिकित्सकीय शाखा के विषाणु विज्ञानी स्कॉट वीवर और स्टैनफोर्ड/एसएलएसी के प्रोफेसरों यी कुई और वाह चिउ ने मास्क को संक्रमण-मुक्त करने की कोशिश करने के लिए ऊष्मा और आर्द्रता के संयोजन पर अपना ध्यान केंद्रित किया।

उन्होंने अपने नमूनों को 100 प्रतिशत तक की सापेक्ष आर्द्रता के साथ 25 से 95 डिग्री सेल्सियस तापमान में 30 मिनट तक गर्म किया।

25 सितंबर को एसीएस नैनो पत्रिका में इस शोध के निष्कर्षों को प्रकाशित किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज