देश की खबरें | एनआईटी हमीपुर के निदेशक की वित्तीय, प्रशासनिक शक्तियां वापस ली गई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक आश्चर्यजनक घटनाक्रम के तहत राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के प्रबंधन ने निदेशक प्रो. विनोद यादव की वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियों को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है।
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), 14 जुलाई एक आश्चर्यजनक घटनाक्रम के तहत राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के प्रबंधन ने निदेशक प्रो. विनोद यादव की वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियों को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है।
एनआईटी हमीरपुर में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) के अध्यक्ष प्रो.चंद्र शेखर ने सोमवार को इस घटनाक्रम की पुष्टि की।
अधिकारियों ने बताया कि एनआईटी, जालंधर के निदेशक प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी को एनआईटी हमीरपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
रिपोर्टों के अनुसार केन्द्रीय मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय संस्थान के मौजूदा निदेशक की कार्यशैली से नाखुश रहा है।
यह भी पढ़े | पंजाब मेडिकल कॉलेज के और 8 डॉक्टर पाए गए कोरोना पॉजिटिव: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के प्रो. यादव के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए एनआईटी, हमीरपुर जाने की भी उम्मीद है।
प्रो. यादव की कार्यशैली को लेकर तब से ही सवाल उठते रहे है जब से उन्होंने संस्थान के निदेशक पद का कार्यभार संभाला था। मामले ने उस समय राजनीतिक रंग ले लिया जब कांग्रेस के एक स्थानीय विधायक राजिंदर राणा ने निदेशक के कामकाज में विसंगतियों को उठाया और सत्तारूढ़ भाजपा पर प्रो. यादव की मदद करने का आरोप लगाया।
केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने हाल ही में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' से मुलाकात की थी और इस मुद्दे में उनके हस्तक्षेप की मांग की।
इस बीच सूत्रों के अनुसार एनआईटी हमीरपुर के ज्यादातर कर्मचारियों ने इस ताजा घटनाक्रम का स्वागत किया है।
कांग्रेस विधायक राणा ने निदेशक को तुरंत हटाये जाने की मांग की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)