देश की खबरें | योगी से मिले फिल्म निर्माता प्रकाश झा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्म निर्माता, निर्देशक एवं लेखक प्रकाश झा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रविवार की सुबह उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, छह दिसंबर फिल्म निर्माता, निर्देशक एवं लेखक प्रकाश झा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रविवार की सुबह उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।

सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में फिल्म निर्माण से सम्बन्धित गतिविधियों को प्रोत्साहन दे रही है और कई फिल्म निर्माताओं द्वारा प्रदेश में फिल्म निर्माण किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: कृषि कानून को लेकर किसानों का आंदोलन, NCP प्रमुख शरद पवार 9 दिसंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से करेंगे मुलाकात.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिल्म निर्माण के लिये आवश्यक अच्छी लोकेशन्स मौजूद हैं, साथ ही, कानून-व्यवस्था की भी कोई समस्या नहीं है।

योगी ने कहा कि फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार द्वारा नोएडा में वर्ल्ड क्लास फिल्म सिटी की स्थापना प्रस्तावित है।

यह भी पढ़े | इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव हुईं साइबर क्राइम का शिकार, केस दर्ज.

प्रकाश झा ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके द्वारा विगत तीन वर्ष से एक वेब सीरीज का निर्माण अयोध्या में किया जा रहा है, जिसमें एक हजार लोकल कलाकार तथा 50 सीनियर कलाकारों द्वारा काम किया जा रहा है। इस सीरियल को लगभग 90 करोड़ लोगों द्वारा देखा गया है।

उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण के लिये उत्तर प्रदेश में अनुकूल माहौल मौजूद है। फिल्म निर्माण के दौरान उन्हें स्थानीय प्रशासन का पूरा सहयोग मिला है। राज्य सरकार द्वारा फिल्म निर्माताओं को पूरी सुरक्षा के साथ-साथ सभी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\