European Open 2023: यूरोपीय ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने फिल्स, सितसिपास को किया पराजित
उन्नीस साल के फिल्स ने सितसिपास को 7-6 (5), 7-6 (4) से पराजित किया। उन्होंने नौ ब्रेक प्वाइंट में से आठ का बचाव किया तथा यूनान के अपने प्रतिद्वंद्वी के 21 विनर की तुलना में 34 विनर लगाए।
उन्नीस साल के फिल्स ने सितसिपास को 7-6 (5), 7-6 (4) से पराजित किया. उन्होंने नौ ब्रेक प्वाइंट में से आठ का बचाव किया तथा यूनान के अपने प्रतिद्वंद्वी के 21 विनर की तुलना में 34 विनर लगाए.
फिल्स फाइनल में कजाकिस्तान के तीसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर बुब्लिक का सामना करेंगे. यह भी पढ़ें: World Cup 2023: भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच से पहले प्रशंसकों में दिख उत्साह, अच्छे मुकाबले की उम्मीद, देखें वीडियो
बुब्लिक ने सेमीफाइनल में जर्मन क्वालीफायर मैक्सिमिलियन मार्टेरर को 6-4, 6-4 से हराया था.
फिल्स ने इस साल लियोन ने अपने करियर का पहला खिताब जीता था और हैंबर्ग में कैस्पर रूड को हराकर शीर्ष 10 में शामिल किसी खिलाड़ी के खिलाफ पहली जीत दर्ज की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2023 01:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

