एजेंसी न्यूज

सूडान में अर्धसैनिक समूह के लड़ाकों ने एक गांव में कम से कम 85 लोगों की हत्या की

देश में 18 महीने से जारी विनाशकारी संघर्ष में रक्तपात की यह ताजा घटना है. सूडान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अर्धसैन्य बल ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ)’ ने जुलाई में सेन्नार प्रांत के गलगानी में हमले शुरू किए और पिछले सप्ताह आरएसएफ लड़ाकों ने ‘‘गांव के निहत्थे निवासियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की.’’

सूडान में अर्धसैनिक समूह के लड़ाकों ने एक गांव में कम से कम 85 लोगों की हत्या की
Dead-Body-Murder (Photo: X)

देश में 18 महीने से जारी विनाशकारी संघर्ष में रक्तपात की यह ताजा घटना है. सूडान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अर्धसैन्य बल ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ)’ ने जुलाई में सेन्नार प्रांत के गलगानी में हमले शुरू किए और पिछले सप्ताह आरएसएफ लड़ाकों ने ‘‘गांव के निहत्थे निवासियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की.’’

बयान के अनुसार, ग्रामीणों ने अपहरण और महिलाओं व लड़कियों के साथ यौन शोषण का विरोध किया, जिसके बाद उन पर हमला किया गया. इसमें बताया गया है कि हमले में 150 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए. यह भी पढ़ें : शाही मंजूरी के बाद पैतोंगतार्न शिनावात्रा थाईलैंड की प्रधानमंत्री बनीं

एक स्वास्थ्य देखभाल कर्मी ने बताया कि शुक्रवार तक चिकित्सा केंद्र में 24 महिलाओं और नाबालिगों समेत कम से कम 80 मृतकों के शव आए. एक ग्रामीण मोहम्मद तजाल अमीन ने kue कि उसने शुक्रवार को छह पुरुष और एक महिला का शव सड़क के बीचोंबीच पड़ा देखा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2024 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).