खेल की खबरें | फीफा ने मैदान के भीतर फ्लॉयड के समर्थन में संदंशों का बचाव किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. फीफा आम तौर पर ऐसे बयान नहीं देता है लेकिन उसने कहा कि फुटबॉल प्रशासकों को इस समय लचीलापन दिखाना चाहिये और कानून थोपना नहीं चाहिये ।

फीफा आम तौर पर ऐसे बयान नहीं देता है लेकिन उसने कहा कि फुटबॉल प्रशासकों को इस समय लचीलापन दिखाना चाहिये और कानून थोपना नहीं चाहिये ।

जर्मनी में सप्ताह के आखिर में हुए मैचों के दौरान कई युवा खिलाड़ियों ने फ्लॉयड के समर्थन में संदेश दिये । अश्वेत व्यक्ति फ्लॉयड की मिनियापोलिस में एक पुलिसकर्मी द्वारा घुटने से गला दबाने के कारण मौत हो गई ।

यह भी पढ़े | Happy Parents Day 2020: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने माता-पिता के साथ पुरानी तस्वीर शेयर कर लिखा- इस चुनौतीपूर्ण समय में इनका ज्यादा ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी.

जर्मन फुटबॉल महासंघ ने सोमवार को कहा कि वह इसकी समीक्षा कर रही है कि क्या खेल के कानून तोड़ने के लिये इन खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया जाये । खेल के मैदान पर किसी तरह के राजनीतिक, धार्मिक या निजी संदेश देना या तस्वीरें दिखाना वर्जित है ।

फीफा ने एक बयान में कहा ,‘‘ फीफा इस भावना की गहराई को पूरी तरह से समझता है जो कई फुटबॉलरों ने इस मामले में व्यक्त की है ।’’

यह भी पढ़े | भाभी कहां हैं माही भाई: जब इंस्टाग्राम पर साक्षी से युजवेंद्र चहल ने धोनी के बारे में पूछा.

इसने कहा ,‘‘ कानूनों का पालन कराना प्रतिस्पर्धा आयोजकों की जिम्मेदारी है लेकिन उन्हें इस मामले से जुड़े घटनाक्रम को ध्यान में रखकर अपनी समझदारी दिखानी चाहिये ।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now