खेल की खबरें | क्षेत्ररक्षण कोच ने कहा, धवन को पूरी तरह से ठीक होने में दो से तीन दिन और लगेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पंजाब किंग्स के क्षेत्ररक्षण कोच ट्रेवर गोंजाल्विस ने कहा है कि नियमित कप्तान शिखर धवन की उपलब्धता के लिए दो से तीन दिन और इंतजार करना होगा जिससे इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच में उनका खेलना संदिग्ध है।
मोहाली, 20 अप्रैल पंजाब किंग्स के क्षेत्ररक्षण कोच ट्रेवर गोंजाल्विस ने कहा है कि नियमित कप्तान शिखर धवन की उपलब्धता के लिए दो से तीन दिन और इंतजार करना होगा जिससे इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच में उनका खेलना संदिग्ध है।
धवन को 13 अप्रैल को यहां गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान कंधे में चोट लग गई थी। उन्होंने अब तक चार मैचों में 116.50 के औसत से 233 रन बनाए हैं।
धवन की चोट के बारे में पूछे जाने पर गोंजाल्विस ने मीडिया से कहा, ‘‘इसमें लगभग 2-3 दिन और लगने चाहिए।’’
पंजाब किंग्स को गुरुवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 24 रन से हराया।
मैच के बारे में गोंजाल्सिवस ने कहा, ‘‘यह बल्लेबाजी के लिए एक अच्छा विकेट था। हमने उन्हें अच्छे स्कोर पर रोक दिया था लेकिन हमने शुरुआत में ही कुछ विकेट खो दिए।’’
पंजाब की टीम 175 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.2 ओवर में 150 रन पर आउट हो गई।
भारत और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 21 रन देकर चार विकेट चटकाते हुए पंजाब की मुश्किलें बढ़ाई।
आरसीबी के गेंदबाजी कोच एडम ग्रिफिथ ने कहा, ‘‘वह (सिराज) इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक कि पिछले मैच में जहां (लगभग) 440 रन बने थे, उसने (सिर्फ) 30 रन दिए थे। आज ही नहीं, वह पूरे टूर्नामेंट में और उससे पहले भी अच्छी गेंदबाजी कर रहा है। हमने देखा है कि वह भारत के लिए कितनी अच्छी गेंदबाजी कर रहा है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)