देश की खबरें | महिला विधायक व उनके पति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में ठाणे जिले में एक महिला विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। वह संक्रमित होने वाली क्षेत्र की चौथी विधायक हैं।
ठाणे, दो जुलाई महाराष्ट्र में ठाणे जिले में एक महिला विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। वह संक्रमित होने वाली क्षेत्र की चौथी विधायक हैं।
नगर निकाय के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि विधायक बुधवार को संक्रमित पायी गई थीं।
यह भी पढ़े | Jammu and Kashmir: मालबाग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर.
अधिकारी ने बताया कि उनके पति बृहस्पतिवार को संक्रमित पाए गए। दोनों को घर पर पृथकवास में भेज दिया गया है।
वह कोविड-19 से संक्रमित होने वाली ठाणे जिले की चौथी विधायक हैं। इससे पहले दो विधायक और एक एमएलसी संक्रमित पाए गए थे।
यह भी पढ़े | कोरोना के झारखंड में 60 नए मामले सामने आए: 2 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि एक हिंदी कवयित्री की बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से मौत हो गई। वह करीब 60 साल की थीं।
इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि ठाणे जिले में कोरोना वायरस के 1921 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद कुल मामले बृहस्पतिवार को बढ़कर 3,567 हो गए।
उन्होंने बताया कि 36 और मरीजों की मौत हुई है जिससे जिले में मृतक संख्या बढ़कर 1,130 हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2020 01:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

